Tuesday, July 30, 2019

अजिंक्य रहाणे को लेकर कोहली ने तोड़ी चुप्पी, दिया ये बड़ा बयान

वेस्टइंडीज दौरे से पहले टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में भारतीय टेस्ट टीम के उपकप्तान अजिंक्य रहाणे को लेकर बड़ा बयान दिया है. अजिंक्य रहाणे पिछले कुछ समय से फॉर्म से जूझते हुए दिखे हैं. लेकिन टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली का मानना है कि अजिंक्य रहाणे वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में फॉर्म में वापसी करेंगे.

विराट कोहली ने कहा, 'दक्षिण अफ्रीका में हमने रोहित शर्मा को अजिंक्य रहाणे की जगह श्रीलंका के खिलाफ वनडे मैचों में शानदार फॉर्म में देखते हुए लिया था. यही कारण है कि हमने रोहित को रहाणे पर तरजीह दी.'

कोहली ने कहा, 'अजिंक्य हमारे मजबूत खिलाड़ी रहे हैं. वह टीम के भरोसेमंद खिलाड़ियों में शामिल हैं. वह खेल को अच्छी तरह समझते हैं. हम सभी ने देखा है कि वह मैच में अपनी फील्डिंग से भी प्रभावित करते हैं, रहाणे स्लिप में अच्छी फील्डिंग करते हैं.'

कोहली ने आगे, 'मुझे लगता है कि अजिंक्य रहाणे ने दबाव में अच्छा प्रदर्शन किया है. टेस्ट क्रिकेट में उनका अच्छा औसत है. मुझे नहीं लगता कि हमें रहाणे जैसे खिलाड़ी को लेकर जल्दबाजी करनी चाहिए. वह जल्द ही लय में लौटेंगे, वह अच्छे खिलाड़ी हैं.'

बता दें कि हाल ही में टीम इंडिया के हेड कोच पद के लिए आवेदन करने वाले रॉबिन सिंह ने मौजूदा कोच रवि शास्त्री पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने कहा अजिंक्य रहाणे और अंबति रायडू दोनों ही वर्ल्ड कप टीम में जगह पाने के हकदार थे.

भारत को न्यूजीलैंड के हाथों 18 रन से हारकर सेमीफाइनल से ही बाहर होना पड़ा. रॉबिन सिंह ने कहा, 'मेरी वर्ल्ड कप की टीम में रहाणे और रायडू जरूर होते. इन दोनों खिलाड़ियों के पास हर तरह की परिस्थितियों में खेलने का अनुभव है और उन्हें टीम से बाहर करने का निर्णय सही नहीं था. अजिंक्य रहाणे किसी भी नंबर पर बल्लेबाजी कर सकते हैं. वह तकनीकी रूप से सक्षम बल्लेबाज हैं और मुश्किल पिचों पर भी रन बना सकते हैं.'

अनुष्का शर्मा-विराट कोहली सबसे ज्यादा पॉपुलर कपल हैं. दोनों की केमिस्ट्री को बॉलीवुड और क्र‍िकेट फैंस दोनों ही पसंद करते हैं. दोनों की पर्सनैलिटी को देखें तो अनुष्का शर्मा अक्सर शांत रहती हैं, वहीं विराट कोहली को काफी एग्रेसिव पर्सन के तौर पर जाना जाता है. उनका ये एग्रेशन अक्सर क्रिकेट ग्राउंड पर दिख भी जाता है. इस बारे में अनुष्का शर्मा से एक इंटरव्यू में सवाल किया गया तो उनका जवाब था कि विराट सबसे कूल इंसान हैं.

फिल्मफेयर को दिए इंटरव्यू में अनुष्का शर्मा ने कहा, विराट सबसे ज्यादा शांत रहने वाले पर्सन हैं, जिसे मैं अब तक मिली हूं. ऑफ द फील्ड वो बहुत रिलैक्स है. ये बात आप मेरे दोस्तों से और टीम से पूछ सकते हैं. वो फील्ड पर एग्रेसिव हैं क्योंकि वो बहुत पैशिनेट हैं. रियल लाइफ में वो ब‍िल्कुल एग्रेसिव नहीं हैं. मैं कई बार विराट को देखकर कहती हूं, यू आर सो चिल.

फिल्मफेयर को दिए इंटरव्यू में अनुष्का ने फिल्मों से ब्रेक लेने के अपने फैसले पर बातचीत की. अनुष्का ने कहा- ''जीरो की रिलीज के बाद मैं कुछ महीने ऑफ लेना चाहती थी. जब से मेरी शादी हुई थी, ये एक बड़ा बदलाव था. मैं सुई धागा के सेट पर वापस लौटीं और फिर जीरो के. मैं बैक टू बैक काम कर रही थी. जो भी समय मिलता मैं उसे बैलेंस करती और विराट से मिलती. मुझे ऐसा एहसास हो रहा था कि मैंने बहुत काम कर लिया है.''

अनुष्का ने बताया, ''मुझे 2 महीने का ब्रेक चाहिए था. मैंने अपनी टीम को कहा कि अभी मुझे कुछ नहीं पढ़ना है. बतौर क्रिएटिव पर्सन आपको थोड़ा समय चाहिए होता है. लेकिन प्रेशर की वजह से आप खुद के लिए समय नहीं निकाल पाते. आप से बार बार पूछा जाता है कि कौन सी फिल्म साइन कर रहो हो?'' इंटरव्यू में अनुष्का ने ब्रेक को लेकर तमाम बातें कहीं, लेकिन साफतौर पर यह नहीं बताया कि वो कब और किस प्रोजेक्ट से वापस आ रही हैं.

No comments:

Post a Comment