Wednesday, April 10, 2019

इसराइल चुनाव: नेतन्याहू और बेन्नी गंट्ज़ दोनों ने किया सरकार बनाने का दावा

इसराइल में मतदान के बाद आ रहे एग्ज़िट पोल्स में किसी एक पार्टी को बहुमत मिलता नहीं दिख रहा है.

मंगलवार को संपन्न हुए आम चुनावों में दक्षिणपंथी लिकूड पार्टी के नेता और मौजूदा प्रधानमंत्री बिन्यामिन नेतन्याहू को मध्यमार्गी ब्लू एंड व्हाइट गठबंधन के नेता और पूर्व सैन्य प्रमुख बेन्नी गंट्ज़ से कड़ी चुनौती मिल रही है.

दो एग्ज़िट पोल्स में कहा गया है कि गठबंधन के रास्ते अगली सरकार नेतन्याहू बना सकते हैं, जबकि एक एग्ज़िट पोल में कहा जा रहा है कि गठबंधन सरकार बेन्नी गैंट्ज़ के नेतृत्व में बन सकती है.

एग्ज़िट पोल्स में बेन्नी गैंट्ज़ को 36 से 37 सीटों पर आगे बढ़ते दिखाया जा रहा है तो 33 से 36 सीटों पर नेतन्याहू के जीतने की संभावना जताई जा रही है.

47 से 50 सीटों पर अन्य पार्टियों की जीत की संभावना बताई गई है. नेतन्याहू और गंट्ज़, दोनों नेताओं ने ही अपनी जीत का दावा किया है.

null
आपको ये भी रोचक लगेगा
इसराइलः नेतन्याहू 5वीं बार पीएम बनने की ओर
अल्जीरिया के राष्ट्रपति बूतेफ़्लीका ने आख़िरकार इस्तीफ़ा दिया
मुस्लिम देशों का नेता बनने के लिए अर्दोआन ऐसा कर रहे हैं?
पाकिस्तान अपनी मौत मरेगा: पीएम मोदी
null.
बेन्नी गंट्ज़ ने अपने समर्थकों से कहा कि वो एक ऐसी गठबंधन सरकार बनाएंगे जिसमें अलग-अलग पृष्ठभूमि के लोगों का प्रतिनिधित्व हो.

उन्होंने कहा, "हम समझते हैं कि हमें अभी आख़िरी नतीजों का इंतज़ार करना होगा लेकिन मेरी राय में नतीजे हमारे ही पक्ष में होंगे. मैं विविधतापूर्ण गठबंधन सरकार बनाने की पूरी कोशिश करूंगा. मैं सिर्फ़ उन्हीं लोगों का प्रधानमंत्री नहीं होऊंगा जिन्होंने मुझे वोट दिया है, मैं सबका प्रधानमंत्री होऊंगा."

इससे पहले मंगलवार को येरुशलम में मतदान करने के बाद नेतन्याहू ने पत्रकारों से कहा, "मैं आपको बताना चाहता हूं कि मुझे नतीजों के बारे में कोई शुबहा नहीं है लेकिन वोट देना एक पवित्र काम है. हमारे गणतंत्र की ख़ूबसूरती यही है कि हम मतदान कर सकते हैं और हम इसके लिए ईश्वर के आभारी हैं."

उधर रोष हायिन शहर में मतदान करने पहुंचे गंट्ज़ ने कहा, "हमें गणतंत्र का सम्मान करना चाहिए और सभी को इसमें ज़िम्मेदारी लेनी चाहिए. आप भी वोट करें और उसे चुनें जिस पर आपको यकीन है. हमें एक नए युग की शुरुआत करनी है, एक नए इतिहास की रचना करनी है."

59 साल के लेफ़्टिनेंट जनरल गंट्ज़ राजनीति में नए हैं और उन्होंने देश को एकता के सूत्र में बांधने का वादा किया है.

सरकारी समाचार सेवा कैन के अनुसार बिन्यामिन नेतन्याहू की लिकूड पार्टी 36 और ब्लू एंड व्हाइट 37 सीटों पर आगे रह सकती है.

इस सर्वे के अनुसार गठबंधन के बाद संसद में लिकूड पार्टी के नेतृत्व में 64 सीटें और ब्लू एंड व्हाइट गठबंधन के पास 56 सीटें आ सकती हैं

चैनल 13 के अनुसार दोनों पार्टियों को 36-36 सीटें मिलने की संभावना है और गठबंधन के बाद लिकुड पार्टी को 66 सीटें मिल सकती हैं.

चैनल 12 के अनुसार ब्लू एंड व्हाइट को 37 और लिकूड पार्टी 33 सीटें मिल सकती हैं.

इसके साथ ही देश में तकरीबन चालीस पार्टियां भी हैं जो चुनाव में अपनी किस्मत आज़मा रही हैं.

इसराइली संसद में कुल 120 सीटें हैं और सरकार बनाने के लिए किसी पार्टी को 61 सीटों की ज़रूरत है.

No comments:

Post a Comment